शब्द खोज: रोज़ की हिंदी पहेली
शब्द खोज वही पुराना मज़ेदार खेल है जिसमें अक्षरों के जाल में छिपे शब्द ढूँढने होते हैं, अब हिंदी में और मोबाइल के लिए बना हुआ। हर दिन एक नए विषय की पहेली आती है, जैसे फल, रंग, बारिश, क्रिकेट या मिठाइयाँ। उस दिन सबके लिए पहेली एक ही होती है, इसलिए आप दोस्तों से अपना समय बाँट सकते हैं। यह संस्करण अभी बीटा में है।
English में खेलना है? Word Search (English) आज़माइए।
हर खाने में एक अक्षर
अंग्रेज़ी पहेलियों में हर खाने में एक letter होता है, पर हिंदी में हम पूरे अक्षर में पढ़ते हैं: व्यंजन, उसकी मात्रा और बिंदी एक साथ। इसलिए यहाँ हर खाने में एक पूरा अक्षर है, जैसे क्रि, के और टमिलकर क्रिकेट, या बाँ, सु, री मिलकर बाँसुरी। संयुक्ताक्षर भी एक ही खाने में आते हैं, तो शब्द पढ़ने में स्वाभाविक लगते हैं।
कैसे खेलें
- शब्द के पहले अक्षर पर उँगली रखिए और आखिरी अक्षर तक खींचकर छोड़ दीजिए।
- पीला निशान अपने-आप सीधी रेखा में रहता है: आड़ा, खड़ा या तिरछा। हाथ थोड़ा हिल भी जाए तो चलेगा।
- खींचना पसंद नहीं? पहले अक्षर को छुइए, फिर आखिरी अक्षर को।
- सही शब्द पर रंगीन निशान बना रहता है और सूची में वह शब्द कट जाता है। गलत रेखा हिलकर गायब हो जाती है।
रोज़ की पहेली और अभ्यास
रोज़ की पहेली 8×8 खानों की होती है और उसके शब्द बाएँ से दाएँ, ऊपर से नीचे या तिरछे चलते हैं। हर रात 12 बजे, आपकी अपनी घड़ी के हिसाब से, नई पहेली आती है। रोज़ पूरी करेंगे तो लगातार जीत की गिनती बढ़ती जाएगी। अभ्यास में कोई भी विषय और स्तर चुनिए। आसान 6×6 का है, मध्यम 8×8 का, और कठिन 10×10 का जिसमें शब्द किसी भी दिशा में, उल्टे भी, छिपे हो सकते हैं।
संकेत और सुझाव
हर पहेली में दो संकेत मुफ़्त हैं। संकेत किसी बचे हुए शब्द का पहला अक्षर कुछ पल के लिए चमका देता है। उसके बाद चाहें तो छोटा-सा विज्ञापन देखकर पूरा शब्द कुछ पल के लिए ग्रिड पर देख सकते हैं। लंबे शब्दों से शुरू कीजिए, वे जल्दी दिखते हैं। क्ष, ज्ञ, ढ़ या ऊ जैसे कम दिखने वाले अक्षरों पर नज़र रखिए। आपका सबसे तेज़ समय और लगातार जीत की गिनती सिर्फ़ इसी ब्राउज़र में रहती है, और अधूरी पहेली पेज बंद करने पर भी बची रहती है।